Advertisment
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 48वां रावत नाचा महोत्सव: पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे सीएम साय, ढोल-नगाड़ों पर कलाकारों संग थिरके

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में 15 नवंबर को 48वें रावत नाचा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय लाल बहादुर शास्त्री शाला प्रांगण पहुंचे, जहां महोत्सव के संरक्षक श्री कालीचरण यादव एवं समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल
महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया और महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, बड़ी संख्या में दर्शकों ने भी महोत्सव का आनंद लिया।

 

इसे भी पढ़ें:  Half Bijli Bill Yojana: छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों के 81 हजार 755 परिवारों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली की सुविधा

रावत नाचा हमारी सांस्कृतिक धरोहर- सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पारंपरिक रावत नाचा वेशभूषा में मंच पर पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, ‘यदुवंशी समाज वह समाज है, जहां प्रभु श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। छत्तीसगढ़ की नृत्य-गायन परंपरा हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और एकता का सजीव प्रतीक है।’ उन्होंने ‘तेल फूल में लइका बाढ़े…’ दोहा गाकर समाज को आशीर्वचन भी दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles