Advertisment
Accidentकांकेरछत्तीसगढ़

बैंककर्मी को JCB ने मारी टक्कर, मौत:एक घंटे तक मशीन में फंसी रही महिला, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर निकाली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर जिले के नवागांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्सिस बैंक की महिला कर्मचारी प्रतिभा सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के NH30 पर देर शाम लगभग 8 बजे हुआ है।

प्रतिभा सिन्हा, जो पंडरवाही की निवासी थीं। अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। उनकी स्कूटी तेज रफ्तार JCB से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि महिला की लाश JCB के नीचे फंस गई। हादसे के बाद तुरंत राहगीर और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर निकाली लाश

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिभा की लाश को निकालने में लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की। इसके बाद, शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मॉर्च्युरी में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सीढ़ियों पर मिली नवजात बच्ची: विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, गोद लेने के इच्छुक दम्पत्ति कर सकेंगे आवेदन

मैं इसे JCB चालक की गलती मानूंगा- थाना प्रभारी

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि वह मौके पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन प्राथमिक जांच के आधार पर JCB चालक को जिम्मेदार ठहराया है। नागर ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला की तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मैं इसे JCB चालक की गलती मानूंगा। पुलिस ने JCB चालक की गलती मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में गहरा शोक और आक्रोश

इस हादसे ने स्थानीय लोगों में गहरा शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है। हादसे के बाद, स्थानीय निवासियों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और भारी मशीनरी के संचालन पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे चैतन्य की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles