Advertisment
क्राइममध्यप्रदेश

नाबालिग को बहला-फुसलाकर 3 युवक करते रहे रेप, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब तबीयत ठीक नहीं होने की चलते परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला की पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। ये सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला शिकारपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने मामले मे खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग बच्ची से उसी के क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद  तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में बाइक की ठोकर से महिला की मौत

बताया जा रहा है कि नाबालिग को तीनों ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर लगातार गंदी हरकत को अंजाम देते रहे। घटना के पांच महीने गुजर जाने के बाद बच्ची की जब अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles