Advertisment
Accident

3 सगे भाई-बहनों की मौत: बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिया परिवार, सड़क पर बिखरी लाशें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ठीकरी थाना क्षेत्र केकर्षना होटल के सामने एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 सगे भाई-बहनों की मौके पर मौत हो गई। जिसने भी यह मंजर देखा उसका दिल दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों एक युवक और दो युवतियां शामिल है, तीनों सगे भाई बहन बताए जा रहे हैं। तीनों धार जिले के उमरबन के रहने वाले थे, जो ठीकरी से जुलवानिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ठीकरी बायपास के कर्षना होटल के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। सड़क पर तीनों की लाशें बिखर गई।

इसे भी पढ़ें:  Army की गाड़ी पर चट्टान गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो जवान शहीद, तीन अधिकारी घायल !

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles