Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

2,897 बर्खास्त B.Ed शिक्षक फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर:नवा रायपुर में बोरिया-बिस्तर लेकर बैठे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के 2,897 बर्खास्त B.Ed. प्रशिक्षित सहायक शिक्षक एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। नौकरी से निकाले गए ये शिक्षक अपना बोरिया-बिस्तर लेकर नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर जमे हुए हैं। गुस्सा उबल रहा है और नारेबाजी तेज हो चुकी है।

इससे पहले भी 45 से ज्यादा दिनों तक ये शिक्षक प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण उन्हें अपना आंदोलन स्थगित करना पड़ा था। अब दोबारा मैदान में उतरने की वजह साफ है, सरकार ने कमेटी तो बना दी, लेकिन फैसला सुनाने में सुस्ती दिखा रही है। यही वजह है कि शिक्षक अब कमेटी की समय सीमा तय करने की मांग कर रहे हैं, ताकि फैसला लटकता न रहे।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में घायल को देख स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रुकवाया काफिला, मदद के लिए भेजा अस्पताल लेकिन नहीं बच सकी जान

अब शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार ने हमें नियुक्त किया था, तो अब बाहर निकालने से पहले हमारी सुरक्षा भी तय करें।

धरना स्थल पर गुस्से में शिक्षक

धरने पर बैठे एक शिक्षक ने कहासरकार ने हमें खुद भर्ती किया, अब कोर्ट के फैसले की आड़ में बाहर कर रही है। आखिर गलती हमारी है या उनकी? हाईपावर कमेटी बनाई गई तो फैसला भी जल्दी आना था लेकिन हम अब भी इंतजार ही कर रहे हैं।

एक अन्य शिक्षक बोले – हमारा परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। अगर हमारी ही नौकरी छीननी थी, तो पहले क्यों दी थी?

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों को पकड़वाने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

आर-पार की लड़ाई होगी

शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि अब वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बना दी थी, लेकिन महीनों बाद भी कोई फैसला नहीं आया। यही कारण है कि अब शिक्षक कमेटी की सुस्ती को लेकर भी नाराज हैं।

वे चाहते हैं कि सरकार इस पर जल्द फैसला ले, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। गुरुवार को भी कई शिक्षकों ने विधानसभा जाने वाली सड़क में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया और वहां से गुजरने वाले नेताओं का ध्यान अपनी मांगों की तरफ आकर्षित किया।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा जिला अस्पताल से कैदी फरार: हत्या के मामले में सजा काट रहा था, इलाज के लिए कराया गया था भर्ती

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles