Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 26 मजदूर कर्नाटक में बनाए गए बंधक, वीडियो भेजकर लगाई गुहार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मजदूरों को दूसरे राज्यों में बंधक बनाकर काम कराने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में मोहला-मानपुर के 36 मजदूरों को महाराष्ट्र से छुड़ाया गया था. अब फिर से इसी जिले के 26 ग्रामीण मजदूरों को कर्नाटक में बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है. मजदूरों ने एक वीडियो बनाकर अपने गांव वालों को भेजकर मदद की गुहार लगाई है.

वीडियो भेजकर मदद की गुहार

बंधक मजदूरों ने चोरी-छिपे एक वीडियो बनाकर अपने गांववालों को भेजा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूरों को सामान ढोने के लिए मजबूर किया जा रहा है और जब वे भागने की कोशिश करते हैं, तो ठेकेदार के आदमी उन्हें रोकते और डराते हैं.

इसे भी पढ़ें:  गैंगरेप में फांसी : पांच लोगों ने लूटी इज्जत, पीड़िता उसके पिता और बहन की हत्या में 5 को फांसी, एक को उम्रकैद

हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे परिजनों में आक्रोश है. परिजनों ने मजदूरों द्वारा भेजे गए वीडियो को मीडिया से साझा कर मदद की अपील की है. आवेदन में परिजनों ने बताया है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला निवासी तथाकथित ठेकेदार उद्धव किशन तिड़के उनके गांव के 15 महिला और 11 पुरुष कुल 26 ग्रामीणों को मजदूरी कराने के नाम पर अपने साथ ले गया. इन 26 ग्रामीणों को कर्नाटक के बेलहोंगल क्षेत्र में बंधुआ मजदूर बना के रखा गया है. जिला प्रशासन को दर्खास्त देने के बाद भी मजदूरों की वापसी को लेकर कोई सार्थक प्रशासनिक कार्रवाई सामने नहीं आने पर मजदूरों के परिजनों और ग्रामीणों ने कर्नाटक से बंधक मजदूरों द्वारा भेजे गए वीडियो को मीडिया से साझा किया है.

इसे भी पढ़ें:  पिकअप पलटने से सीएएफ के दो जवानों की मौत, दो घायल

कलेक्टर का बयान

मामले पर मोहला-मानपुर की कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने कहा कि कर्नाटक में बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles