Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर। जिले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल में मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का तत्काल उपचार किया गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी, कमजोरी और घबराहट की शिकायत हुई। शिक्षक सुनील मिंज और नीला राम बघेल ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों को एल्बेंडाजोल (फाइलेरिया रोधी) गोली भी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  दशहरा, दीवाली और शीतकालीन में बच्चो को मिलेगी भरपूर छुट्टी , देखे छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही आरएमए राजेंद्र कुमार साहू समेत अन्य मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार शुरू किया। कुल 24 बच्चे बीमार पाए गए, जिनमें 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं। कक्षा दूसरी की छात्रा मंगली (8), पिता फूलसिंह, को अधिक कमजोरी महसूस होने पर निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles