Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

19 करोड़ का घोटाला, प्रौद्योगिकी विवि भोपाल के कुलपति गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवाय) में 19.48 करोड़ के घोटाले में फंसे तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार को रायपुर स्थित डीडी नगर सेक्टर-1 से बुधवार रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें भोपाल पुलिस की टीम अपने साथ ले गई है। भोपाल के गांधी नगर थाने में 3 मार्च को उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तब से मोबाइल बंद कर फरार थे। डीडी नगर में वे अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए थे। भोपाल पुलिस आरोपी कुलपति को ढूंढते हुए बुधवार को रायपुर पहुंची।

एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि भोपाल के पुलिस अधिकारियों ने आरोपी कुलपति को पकड़ने में मदद मांगी थी। इसलिए उन्हें कई अधिकारी दिए गए थे। आधी रात को ट्रेस कर आरोपी कुलपति को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार 3 मार्च को भोपाल पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया था। इसमें भोपाल आरबीएल बैंक के तत्कालीन मैनेजर कुमार मयंक, एक्सिस बैंक के मैनेजर रामकुमार रघुवंशी और सोहागपुर की संस्था दलित संघ के सह सचिव सुनील रघुवंशी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। केस दर्ज होने के बाद से तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार, रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा फरार थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रथम चरण के चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा फायदा, पूर्व विधायक समेत 700 से अधिक लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

कुलपति ने एक अप्रैल को जमानत अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। तब से उनकी तलाश और तेज हो गई थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles