Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़दुर्ग

हैदराबाद गुरुकुल के 12 बच्चे दुर्ग स्टेशन में लावारिस मिले

इनमें असम, नगालैंड और छत्तीसगढ़ के भी बच्चे; सभी 8 से 15 साल के बीच

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग रेलवे स्टेशन में हैदराबाद स्थित बालाजी गुरुकुल के 12 बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं। इनमें असम, नगालैंड और छत्तीसगढ़ के बच्चे शामिल हैं। सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच है। इन बच्चों को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे पुलिस की टीम रविवार को स्टेशन में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-4 पर बैठे बच्चों पर उनकी नजर पड़ी। कोई वयस्क साथ नहीं होने पर बच्चों को स्टेशन के कमरे में लेकर गए और अफसरों को इसकी सूचना दी।

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं
दुर्ग रेलवे स्टेशन से बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं

अंबिकापुर योग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे बच्चे

इसे भी पढ़ें:  भिलाई : जेल से बाहर आते ही हत्या के आरोपी का मर्डर

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित गुरुकुल के छात्र हैं और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस से दुर्ग पहुंचे हैं। उनको अंबिकापुर में होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इन बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई नहीं था। ऐसे में जवानों ने बच्चों को चाइल्ड लाइन की मदद से आश्रय गृह भेज दिया है।

लावारिस हालत में प्लेटफार्म पर मिले बच्चे।
लावारिस हालत में प्लेटफार्म पर मिले बच्चे।

हो सकती थी कोई दुर्घटना

RPF दुर्ग के प्रभारी एसके सिन्हा और क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की प्रभारी हेमलता भास्कर ने बताया कि, ये बच्चे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। इनमें 3 बच्चे झारखंड, 2 नगालैंड, एक असम और 6 बच्चे छत्तीसगढ़ से हैं। प्रदेश के 6 बच्चों में 3 रायगढ़, 1-1 पेंड्रा, बलौदा बाजार और जशपुर के शामिल हैं। अफसरों का कहना है कि इन बच्चों के साथ कोई हादसा हो सकता था।

हैदराबाद गुरुकुल के बच्चों को चाइल्ड लाइन भेजा गया।
इसे भी पढ़ें:  गर्लफ्रेंड की याद में टावर में चढ़ा युवक:हंगामे के ढाई घंटे बाद उतरा; प्रेमिका से मिलने की जिद कर रहा था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles