Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जगदलपुर

135 पोलिंग बूथ के लिए मतदान दल हेलीकॉप्टर से रवाना

सुकमा-नारायणपुर के अंदरूनी इलाकों में होगी वोटिंग, कैंप में रुकेंगे; फिर पैदल चलकर पहुंचेंगे केंद्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले के 135 पोलिंग बूथ के लिए अलग-अलग हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है। MI-17 हेलीकॉप्टर से एक-एक कर पोलिंग पार्टी को नक्सल प्रभावित इलाके के पुलिस कैंपों तक छोड़ा जा रहा है। ये दल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाएंगे।

इनमें से बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 76 पोलिंग बूथ हैं। वहीं नारायणपुर में 33 और सुकमा के 26 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया जा रहा है। पुजारी कांकेर, गलगम, पालनार जैसे अंदरूनी इलाकों में वोटिंग होगी। बताया जा रहा है कि मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से इन गांवों के नजदीक स्थित पुलिस कैंप में रुकेंगे।

अलग-अलग हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है।
अलग-अलग हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है।

पोलिंग पार्टी फिर यहां से पैदल या फिर किसी दूसरे माध्यम से संबंधित पोलिंग बूथों तक जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से इनकी संख्या और मार्ग नहीं बताए जा सकते। प्रशासन का दावा है कि विधानसभा चुनाव से ज्यादा वोटिंग लोकसभा चुनाव में करवाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार... शिक्षक से पोस्टिंग के नाम पर मांगे थे 30 हजार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

पोलिंग दलों में जोश

बीजापुर के जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि 76 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है। सारे कर्मचारी चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरे जोश में हैं। गर्मी को देखते हुए इन्हें मेडिकल किट भी दिए गए हैं। निश्चित रूप से इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।

सड़क मार्ग में खतरा, इसलिए हवाई रास्ता​

बीजापुर के SP जितेंद्र यादव ने बताया कि सड़क मार्ग पर नक्सली IED प्लांट करते हैं। साथ ही किसी न किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, इसलिए मतदान दलों को सीधे हेलीकॉप्टर से केंद्रों तक भेजा जाता है। गलगम, पालनार, पुसनार जैसे इलाकों में भी मतदान होंगे। चुनाव संपन्न करवाने के बाद पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से मुख्यालय लाया जाएगा।

MI-17 हेलीकॉप्टर से एक-एक कर पोलिंग पार्टी को नक्सल प्रभावित इलाके के पुलिस कैंपों तक छोड़ा जा रहा है।
MI-17 हेलीकॉप्टर से एक-एक कर पोलिंग पार्टी को नक्सल प्रभावित इलाके के पुलिस कैंपों तक छोड़ा जा रहा है।

ये जवान रहेंगे तैनात

इसे भी पढ़ें:  गाय के बछड़े की हत्या का प्रयास, आक्रोशित लोगों ने किया बंद का आव्हान, शहर में मांस बिक्री बंद कराने की मांग

CRPF, STF, CAF, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन के हजारों जवानों को तैनात किया जा रहा है। साथ ही बीजापुर-सुकमा जिले के सरहद इलाके में हाल ही में करीब 10 से ज्यादा कैंप खोले गए हैं। जवानों को अंदरूनी इलाकों में निकाला गया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि नक्सली बैकफुट पर हैं। वहीं फोर्स अलर्ट है।

14 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, कोंटा (सुकमा), नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर और जगदलपुर शामिल हैं। इन 8 विधानसभा के कुल 14 लाख 66 हजार 333 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 6 लाख 93 हजार 197 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 7 लाख 68 हजार 88 महिला मतदाता हैं। वहीं 52 थर्ड जेंडर हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी रायपुर में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, तीन आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles