Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़देश- विदेशनई दिल्ली

देश में पिछली बार से 8% कम वोटिंग, बस्तर में एक दशक बाद चुनाव में नक्सली ​हिंसा नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इस बार लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 2019 के मुकाबले करीब 8% कम रही। पहले चरण की जिन 102 सीटों पर इस बार 62% वोट पड़े हैं, पिछली बार इन्हीं पर 69.96% मतदान हुआ था। इस बार प. बंगाल की जलपाईगुड़ी सीट पर सबसे ज्यादा 79.33% और बिहार की नवादा सीट पर 40.2% वोट पड़े। 2019 में भी नवादा सीट पर सबसे कम 49.73% वोटिंग हुई थी।

पिछली बार अरुणाचल पूर्व में सबसे ज्यादा 87.03% मतदान हुआ था। हालांकि, अभी ये आंकड़े रात 8 बजे तक के हैं। इसलिए वोटिंग का आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में दोपहर 3 बजे ही मतदान प्रक्रिया हो गई। बस्तर में भी कुछ बूथ पर जल्दी वोटिंग हुई। बंगाल के कूचबिहार में हिंसा हुई।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के छात्र की शिकायत पर AiR India पर 91 हजार रुपये का जुर्माना, कैंसल करनी पड़ी थी यात्रा

वहीं, छत्तीसगढ़ के बस्तर में करीब 63.41% वोटिंग हुई, जबकि पिछली बार 63.96% वोटिंग हुई थी। बस्तर में पहले चरण मतदान पूर्णत: शांतिपूर्ण रहा। पिछले एक दशक में यह पहला मौका है, जब मतदान से पहले और मतदान वाले दिन किसी तरह की नक्सली वारदात नहीं हुई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles