Advertisment
छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ।

घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक को जल्द पकड़ा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  पैसों के लालच में छत्तीसगढ़ से बिहार पहुंची 41 नाबालिग, जबरदस्ती देह व्यापार में धकलने वाले 5 दलाल गिरफ्तार

स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन हादसे से गहरे शोक में हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित गति बनाए रखने और सड़क नियमों का पालन करने की चेतावनी भी जारी की है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles