Advertisment
दिल्ली

दिल्ली पुलिस के एक और ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में लगी भीषण आग, 300 से अधिक वाहन जलकर खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के खजूरी इलाके में वजीराबाद ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में रविवार (6 अप्रैल) की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में स्टोर हाउस में खड़ी लगभग 300-350 गाड़ियां पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गईं. फायर डिपार्टमेंट को सुबह 4:32 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का कार्य आरंभ किया गया.

2 घंटे के भीतर, अर्थात 6.30 बजे तक आग को बुझा दिया गया है, लेकिन कूलिंग प्रक्रिया अभी भी जारी है. वर्तमान में, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, नुकसान के कुल आकलन के लिए प्रयास जारी हैं.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली: रात के अंधेरे में 3 मंदिरों को तोड़ने पहुंचा एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजर, तभी कुछ ऐसा हुआ कि उल्टे पांव भागना पड़ा

शनिवार (5 अप्रैल) की रात उत्तर प्रदेश के संभल में एक आग लगने की घटना हुई थी. हयात नगर पुलिस स्टेशन के पास हाई-टेंशन बिजली के तार गिरने के कारण यह आग भड़की, जिससे कई वाहन जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles