Advertisment
दिल्ली

600 KM पीछा कर हत्यारे को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, गोली मारकर हत्या करने के बाद सिर काटकर ले भागा था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने के बाद सिर काटकर ले जाने वाले हत्यारे को 600 KM पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए विभिन्न राज्यों में पहचान छिपाकर रह रहा था। हालांकि उसकी चालाकी नहीं चल सकी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे को दिल्ली से 600 किमी दूर हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ चिकू उर्फ मनोज निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, दिल्ली वर्ष 2016 में हुई एक जघन्य हत्या में मुख्य आरोपी है। आरोपी को अब संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं, गरीबों, बुजुर्गों और झुग्गीवासियों के लिए कई बड़े ऐलान

दरअसल ये पूरा मामला वर्ष 2016 का है। कंझावला थाना क्षेत्र में एक सिरकटी और निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान अनिल उर्फ मोनू के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल की गोली मारकर हत्या की, फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर काट कर अलग नाले में फेंक दिया था।

वर्ष 2020 में आरोपी को अपने कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए अदालत से 30 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। हालांकि उसने समय रहते सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया। अदालत ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्राॅपर्टी डीलर की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग

आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और ट्रक ड्राइवर बनकर विभिन्न राज्यों में छुपा हुआ था। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के माध्यम से आरोपी का पीछा शुरू किया और आखिरकार लगभग 600 किलोमीटर पीछा करने के बाद पानीपत से उसे गिरफ्तार कर लिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles