Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में मूक-बधिर जोड़े रंजुला-आलोक ने लिए सात फेरे; इशारों से बताए गए सातों वचन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आलोक जायसवाल और रंजुला पटेल दोनों ना तो बोल सकते हैं और ना ही सुन सकते हैं, दोनों शनिवार को विवाह के बंधन में बंधे। रायपुर की कोपलवाणी संस्था में पले-बढ़े आलोक और रंजुला की शादी समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में कराई गई।

शक्तिपीठ के परिव्राजक नीलम सिंह सिन्हा ने मंत्रोच्चार के साथ सनातन संस्कृति में होने वाले विवाह के सारे रीति-रिवाज संपन्न कराए। खास बात ये है कि जोड़े को शादी की सारी रस्में साइन लैंग्वेज के जरिए समझाई गईं। आलोक जायसवाल और रंजुला पटेल को साइन लैंग्वेज से रस्में समझातीं इंटरप्रेटर अंजलि देशपांडे।

इस जोड़े की शादी में कई संस्थाओं ने भी सहयोग किया। कोपलवाणी की संस्थापिका पद्मा शर्मा ने बताया कि साज-सजावट के साथ खाने की व्यवस्था का जिम्मा संस्थाओं ने उठाया। इसस पहले भी संस्था ने एक मूक-बधिर जोड़े की शादी कराई है।

शादी के बाद आलोक-रंजुला के साथ ग्रुप फोटो क्लिक कराते संस्था के सदस्य।
शादी के बाद आलोक-रंजुला के साथ ग्रुप फोटो क्लिक कराते संस्था के सदस्य।

आलोक-रंजुला कोपलवाणी में ही पले-बढ़े

इसे भी पढ़ें:  वार्डन से परेशान छात्राओं ने देर रात जमकर मचाया हंगामा, हॉस्टल का गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

इन दोनों को भी कोपलवाणी ने ही पाला। रंजुला कोपलवाणी में भर्ती होने वाली पहली लड़की है। तब उसकी उम्र 5 या 6 साल थी। गुंडरदेही निवासी रंजुला की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। पिता उसे छोड़कर कहीं और चले गए। निजी नौकरी कर रहे भाई ने रंजुला को कोपलवाणी में भर्ती कराया।

यहीं से उसने पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन किया और अब नौकरी कर रही है। वहीं, कसडोल निवासी आलोक के पिता के निधन के बाद मां चाय का ठेला लगाती थीं। आर्थिक तंगी की वजह से मां ने आलोक को 5 साल की उम्र में संस्था में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:  बार-होटलों में परोसी जा रही दूसरे राज्य की शराब, एक्साइज की दबिश में फूटा भांडा

पढ़ाई पूरी करने के बाद आलोक अब निजी कंपनी में काम कर रहा है। शादी के बाद दोनों अब गुढ़ियारी में किराए के घर में रहेंगे।

दुल्हन रंजुला को मंडप में लाते रागिनी सिंह, जेपी सिंह और संस्था के सदस्य।
दुल्हन रंजुला को मंडप में लाते रागिनी सिंह, जेपी सिंह और संस्था के सदस्य।

संस्था ने किया कन्यादान
संस्था की रागिनी सिंह और उनके पति जेपी सिंह ने रंजुला का कन्यादान किया। आलोक और रंजुला की शादी में संस्था के सदस्य ही घराती और बाराती बने। इसमें रीना पटनायक, सुनीता चौसरिया और शेषा सक्सेना ने वधु पक्ष की भूमिका निभाई। वहीं आलोक की ओर से उनकी मां कमला जायसवाल के साथ संस्था की मधु जैन, अंजलि देशपांडे और नीता विश्वकर्मा शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला...कांग्रेस नेता के घर CBI का छापा:धमतरी में टामन सोनवानी के घर पर रेड, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी से पूछताछ

शादी में रंजुला के भाई और आलोक की बहन भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजधानी की कई समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य भी विवाह के साक्षी बने।

शादी के दौरान डांस करते आलोक और रंजुला। दोनों इस दौरान बेहद खुश दिखे।
शादी के दौरान डांस करते आलोक और रंजुला। दोनों इस दौरान बेहद खुश दिखे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles