Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में नाबालिग से बाथरूम में रेप:सूनेपन का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, फिर भाग निकला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। लड़की के मुंह को हाथों से दबाकर बाथरूम में ले गया, जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार नाबालिग लड़की 18 अप्रैल की सुबह अपने घर पर अकेली थी। घर के पीछे आंगन की तरफ बाथरूम में गई थी। इस बीच आरोपी नंद कुमार कुर्रे की नियत फिसल गई। उसे बाथरूम में अकेले जाता देख उसके पीछे पीछे चला गया।

हाथों से मुंह दबाकर बाथरूम में ले गया आरोपी

इसे भी पढ़ें:  कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में हंगामा : गांधी जयंती की छुट्टी के दिन स्कूल खोलकर धार्मिक शिक्षा देने की सूचना पर मचा बवाल

पीड़िता ने बताया कि मुंह को अपने हाथों से दबाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बाथरूम में दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी नंद कुमार कुर्रे मौके पर से भाग निकला। घटना की पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने अकलतरा थाने में FIR दर्ज कराई।

आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नंद कुमार कुर्रे अपने गांव में है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

इसे भी पढ़ें:  आदिवासी युवक से अभद्रता और कलेक्टर से बहस मामले में अजय सिंह बीजेपी से निष्कासित

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles