Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

दिन दहाड़े पेट्रोल पंप में युवती कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, मची अफरा-तफरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चाकूबाजी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में कार्यरत महिला कर्मचारी पर एक युवक ने चाकू से वार कर दिया था। जिससे महिला लहू -लुहान हालत में नीचे जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम योगेंद्र पैकरा है। वह ग्राम कुसमी का रहने वाला है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीस टीवी वीडियों में आप देख सकते है कि, गुरूवार को अंबिकापुर के चोपड़ापारा काली मंदिर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में एक युवक बाइक से आता है, फिर देखते ही देखते महिला कर्मचारी पर चाकू से वार कर देते है। वहीं महिला कर्मचारी को बचाने के दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया। इसके बाद महिला कर्मचारी को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ली नौकरी, सर्व आदिवासी समाज ने जांच की मांग उठाई

मामला प्रेम प्रंसग से जुड़ा बताया जा रहा
बताया जा रहा है कि, मृतका युवती बलरामपुर जिले की रहने वाली थी। वहीं वरदात को अंजाम देने के बाद युवक चाकू छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी युवक को आम नागरिकों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles