Advertisment
छत्तीसगढ़

पत्‍नी के बिस्तर पर, पति की रोशनदान से लटकती मिली लाश, चार बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

कोरबा: जिले के दूरस्थ ग्राम लैंगा में पति- पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने सनसनी फैल गई है। पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई मिली। वहीं पति की लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। पत्नी के गले में मंगलसूत्र धंसा हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर पत्नी की हत्या कर पति द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना जिला मुख्यालय से लगभग सौ किलोमीटर दूर पसान थाना अंतर्गत ग्राम लैंगा में घटित हुई। यहां संतराम यादव 40 वर्ष अपनी पत्नी अमृता यादव 35 वर्ष एवं चार बच्चों के साथ निवासरत था।

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार दोनों पति-पत्नी शराब पीने के आदी थे, इससे दोनों के मध्य अक्सर विवाद और मारपीट होते रहता था। दोनों के विवाद में आसपास पड़ोस के लोग हस्तक्षेप भी नहीं करते थे, क्योंकि दोनों हस्तक्षेप करने वाले के साथ ही विवाद करने लगते थे।

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट के डस्ट कैचर यूनिट में जोरदार ब्लास्ट: मचा हड़कंप, आग लगने से प्लांट में हुआ नुकसान

शनिवार को भी दोनों के मध्य विवाद हुआ। बाद में मामला शांत हो गया। घटना के वक्त बच्चे घर पर नहीं थे। जब घर से काफी देर तक आवाज आना बंद हो गया।

पड़ोस में निवासरत संतराम के छोटे भाई मनीष यादव की पत्नी सुखवाराबाई ने पुलिस को बताया कि उसे बच्चों से सूचना मिला कि अमृता बिस्तर पड़ी हुई है और संतराम फांसी के फंदे पर कमरे में लटक रहा है। मोहल्ले के अन्य लोगों को जानकारी देने के बाद उनके साथ जाकर देखे तो संतराम रोशनदान में फांसी लटका था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं पलंग पर अमृता बाई पड़ी थी। उसे हिला कर देखे, तो उसकी मौत भी हो चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि अमृता बाई की मंगलसूत्र से गला दबा कर हत्या करने के बाद संतराम ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें:  बस और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कंडक्टर की मौत, 7 से अधिक गंभीर

मौके पर फॉरेसिंक एक्सपर्ट के साथ ही पुलिस पहुंची। जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइट नोट भी मिला, पर इसमें क्या लिखा है। इस बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं बता रही है।

चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

पति- पत्नी की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति का बड़े पुत्र की उम्र लगभग 18 वर्ष है और वह रायपुर में कुछ काम करता है। घटना के वक्त भी वह रायपुर में था। सूचना मिलने पर रविवार को ग्राम लैंगा पहुंचा। वही शेष तीन बेटे छोटे हैं।

इसे भी पढ़ें:  टला बड़ा रेल हादसा: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहियों के बीच फंसा लोहे का एंगल, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles