Advertisment
धमतरी

धान खरीदी के पहले ही दिन किसान ने सोसायटी के पास ही कर ली आत्महत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी : समर्थन मूल्य में धान खरीदी आज से शुरू हो गई है। खरीदी के पहले दिन ही धमतरी जिले के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोसायटी के पास हुई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के गातापार का है।

जानकारी के अनुसार, किसान हिम्मत साहू ने सोसायटी के पास आत्महत्या की है। फंदे पर शव लटकते देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर भखारा पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतारा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक परेशानी के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।

इसे भी पढ़ें:  ओडिशा में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत 5 लोग घायल,

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles