Advertisment
Uncategorized

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में बाल दिवस पर रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 14 नवम्बर 2024 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की शुरूआत में संस्था की शिक्षिका श्रीमती हन्ना देवी द्वारा बाल दिवस की बधाई देते हुए, आज के दिन की विशेषता तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान करते हुए, कार्यक्रम का आगाज किया गया। सर्वप्रथम कक्षा-नर्सरी से कक्षा-दूसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रोफेशनल डे के अवसर पर पहनें गए भिन्न-भिन्न परिधानों के साथ संगीत की धुन में रैम्प वॉक किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश की, बैठक के लिए नहीं पहुंचे डॉक्टर

विद्यार्थियों द्वारा पहनें गए परिधानों और प्रोफेशन के बारें में परिचय कराया गया। तत्पश्चात कक्षा-पहली के विद्यार्थियों द्वारा बम-बम बोले गानें पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। नन्हें-मुन्हें विद्यार्थी भिन्न-भिन्न प्रकार के परिधानों को पहनकर एवं संगीत की धुन में नृत्य करते हुए उत्साह और उमंग से भर उठे। तत्पश्चात संस्था की शिक्षिका श्रीमती आशा राठौर द्वारा हिंदी भाषा में भाषण प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा विद्यार्थियों को बाल दिवस मनाने और इसके महत्व के विशेष में जानकारी दी गई।

तत्पष्चात् संस्था के संगीत षिक्षक श्री हेमंत गंर्धंव एवं श्री योगेश देवांगन द्वारा विद्यार्थियों का मनोरंजन करते हुए, संगीत की धुन में मन-मोहक गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका सुश्री प्रीति कोसरे द्वारा बाल दिवस की बधाई देते हुए अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रस्तुत किया गया। शिक्षक श्री प्रकाश पांडे द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिये बाल दिवस के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर की मां गिरफ्तार: नाम बदलकर होटल में छिपी थी, पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे धर दबोचा

कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्था की नृत्य शिक्षिका सुश्री प्रीति कहरा द्वारा मन-मोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी श्रेणी में शिक्षिका श्रीमती कोनिका दास द्वारा हिंदी में कविता प्रस्तुत किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिये संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कक्षा के माहौल को दर्षाते हुए, नाटक मंचन किया गया। विद्यार्थीगण शिक्षक-षिक्षिकाओं को विद्यार्थी के रूप में देखकर आष्चर्यचकित हो उठे।

संस्था प्रागंण में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थीगण बाल दिवस के अवसर पर उत्साहित नज़र आये। समस्त विद्यार्थियों के लिए सस्था द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती हन्ना देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ व ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  ‘सपने में औरत बोली- यह बच्चा अपशकुनी है…’ 8 साल बाद हुई संतान, बेरहम मां ने बेटे को मार डाला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles