Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

आकाश शर्मा के नामांकन फार्म हो सकते है निरस्त, उनके नाम 2 वोटर कार्ड होने की खबर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की पात्र जारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश शर्मा के नाम से 2 वोटर कार्ड है। जो अलग अलग क्षेत्रो से है।

जिसके चलते आकाश शर्मा का नामांकन फार्म निरस्त हो सकता है। दस्तावेज जांच करने उपरांत नामांकन फार्म निरस्त करने का अधिकार संबंधित चुनाव अधिकारी के पास है। पर्याप्त आधार और नियमानुसार आपत्ति को देखते हुए निर्णय लिया जाए। वहीं खबर आ रही है कि चुनाव अधिकारी द्वारा 10 से 11 निर्दलीयों के नामांकन फार्म निरस्त कर दिए गए है। बता दें कि दोपहर 3 बजे साफ हो जाएगी कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर की 'गौरी' ने अपने 4 बच्चों को मार डाला:जन्म देने के बाद शावकों पर सो गई बाघिन, दम घुटने से मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles