Advertisment
Uncategorized

‘मुसलमानों के खिलाफ…,’ पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी अफसर विनय नरवाल की पत्नी का बड़ा बयान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के नेवी अधिकारी विनय नरवाल का आज (1 मई) जन्मदिन है। इस मौके पर इनकी पत्नी हिमांशी और बहन सृष्टि ने हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। हिमांशी ने कहा, “मैं किसी के प्रति कोई नफरत नहीं चाहती, जो हो रहा है। उन्होंने कहा, “लोग मुसलमानों (Muslims) या कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, हम ऐसा नहीं चाहते हैं। हम शांति चाहते हैं।

दरअसल शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर आज उनके परिवार की तरफ से ब्ल्ड डोनेशन कैंप रखा गया। इस दौरान उनकी पत्नी हिमांशी ने मीडिया के सामने आकर प्रतिक्रिया दी।

इसे भी पढ़ें:  16वीं मंज़िल से नीचे गिरा 4 साल का बच्चा, भागकर जान बचाने आए लोग, तो साक्षात देखा 'चमत्कार'!

उन्होंने कहा कि ‘मैं चाहती हूं कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना करे कि वह जहां भी हों, स्वस्थ और खुश रहें। हिमांशी ने कहा, “मैं किसी के प्रति कोई नफरत नहीं चाहती, जो हो रहा है। उन्होंने कहा, “लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, हम ऐसा नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं। बेशक हम न्याय चाहते हैं, जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

विनय नरवाल की बहन ने क्या कहा

इस मौके पर विनय नरवाल की बहन सृष्टि ने कहा, “हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वह ब्लड डोनेशन के लिए लोग आएं। मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, लोग दूर-दूर से यहां आए हैं। मैं इस उद्देश्य के लिए सभी में जुनून और जोश देख सकती हूं. सरकार भी इस संबंध में महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मध्यप्रदेश के निजी स्कूलों में पालकों को लौटाई गई Fees… अब रायपुर में भी उठी मांग, हुआ था 240 करोड़ का खेल

16 अप्रैल को हुई थी विनय नरवाल और हिमांशी की शादी

बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर विनय नरवाल की उनके पत्नी हिमांशी के सामने ही हत्या कर दी थी। विनय नरवाल और हिमांशी की शादी बीते 16 अप्रैल को ही हुई थी और दोनों हनीमून पर पहलगाम गए थे। इस आतंकी हमले में 25 हिंदू समेत कुल 26 लोग मारे गए थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles