Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में छठ घाट में अश्लील डांस, बालाएं बुलाने वालों पर होगी कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। बिरगांव स्थित बड़ा तालाब में आयोजित हुआ कार्यक्रम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, बिरगांव के बड़ा तालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में अश्लील डांस किया गया है। युवतियों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी @RaipurDistrict के बिरगांव बड़ा तालाब में छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर जब भक्ति गीतों की जगह अश्लील ठुमके लगे, तो छत्तीगढ़िया लोगों का गुस्सा फूटना लाजमी था।

इसे भी पढ़ें:  चौपाटी में पति के साथ प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, जमकर हुई मारपीट

छठ पर्व मातृत्व, संयम और आस्था का प्रतीक है मगर अफसोस, इसे भी मनोरंजन के नाम पर भौंडेपन का मंच बना दिया गया। लोगों का सवाल बिल्कुल वाजिब है “भक्ति गीतों पर नाचनिया डांस क्यों?” क्या अब भक्ति के नाम पर भी अश्लीलता का तड़का लगाना ज़रूरी हो गया है? क्या संस्कृति के नाम पर छत्तीसगढ़ में अब यह सब चलता है?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles