Advertisment
दिल्लीI.N.D.I.A अलायंसलोकसभा चुनाव 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान, बोले-सही समय पर सही कदम उठाएंगे; स्टालिन और चंद्रबाबू नायडू की हुई मुलाकात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक, सही समय पर सही कदम उठाएगा ताकि बीजेपी का शासन समाप्त किया जा सके। खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक फासीवादी शासन का विरोध करना जारी रखेगा। हम लोगों की इच्छा को पूरा करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि इंडिया ब्लॉक यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा कि देश में बीजेपी का शासन नहीं हो।

नीतीश और चंद्रबाबू का समर्थन नहीं मिलने से झटका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल होने के फैसले का ऐलान कर दिया है। यह विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दोनों नेता पहले इंडिया ब्लॉक में रहे हैं। ऐसे में इंडिया ब्लॉक के ज्यादातर नेताओं को इस बात की उम्मीद थी कि नीतीश और चंद्रबाबू को एक बार फिर से पाले में कर लिया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया।

 

इंडिया ब्लॉक की बैठक में खड़गे ने क्या कहा?
बुधवार की शाम खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में खड़गे ने कहा कि हम ऐसी सभी पार्टियों का अपने गठबंधन में सवागत करते हैं जो संविधान के मूल्यों और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है जो संविधान में भरोसा रखते हैं। इसके साथ ही
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जनादेश मोदी और उनकी राजनीति के खिलाफ है। यह उनकी स्पष्ट नैतिक हार है।

इंडिया ब्लॉक ने जीती हैं 232 सीटें
इस चुनाव में बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कुल 293 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं, इंडिया ब्लॉक के पास 232 सीटें हैं, जिनमें से 100 सीटें अकेले कांग्रेस के पास हैं। खड़गे ने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक भाजपा का विरोध जारी रखेगा और जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगा। खड़गे के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, भूटान-श्रीलंका समेत इन देशों को भेजा गया न्योता

टीडीपी को पाले करने की कोशिश में है इंडिया ब्लॉक?
बुधवार की देर रात टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और इंडिया ब्लॉक के अहम सहयोगी दल डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात हुई। दोनों दिल्ली  एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए। इसके बाद से एक बार फिर से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि इंडिया ब्लॉक चंद्रबाबू नायडू को अपने पाले में करने की कोशिश में है। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को बिहार से दिल्ली  आते वक्त आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार भी प्लेन में एक साथ बैठे और बातचीत करते नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान कल, प्रचार में प्रत्याशियों ने खूब बहाया पसीना, जानिए किसने किया सबसे ज्यादा खर्च

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles