Advertisment
Uncategorized

बस की डिक्की में भरी सवारियां:यात्रियों को ठूंसने का वीडियो वायरल, ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक निजी बस चालक ने बस की डिक्की में कुछ सवारियां ठूंस दी। जब वह बस की डिक्की में सवारियां ठूंस रहा था, तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बस में पूरी सवारियां भरने के बाद कंडक्टर ने अधिक पैसे कमाने के लालच में कुछ सवारियों को डिक्की में ठूंस दिया और किराया भी वसूल लिया। बताया जा रहा है कि निजी बस चंबा से साहू जा रही थी। बालू में जब बस में सवारियां ठूंस दी गईं, तो कंडक्टर ने कुछ सवारियों को सामान रखने के लिए बने डिक्की में बैठा दिया।

इसे भी पढ़ें:  BJP नेता नवनीत राणा को मिली गैंगरेप की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे लोग

वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तीखी प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं। सवारियों की जान से खिलवाड़ के लिए लोग कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिवहन और पुलिस महकमे के दावों की खुली पोल

चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में कई बार ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे होते रहे हैं। ऐसे ट्रांसपोर्टर के खिलाफ लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि परिवहन विभाग और पुलिस ऐसे ट्रांसपोर्टर के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई के दावे करता है। मगर रविवार को चंबा में विभागों के दावों की पोल खुली है।

इसे भी पढ़ें:  उमर अब्दुल्ला के शपथ में राष्ट्रगान पर खड़े नहीं हुए NC के ये विधायक ; ऐक्शन की तैयारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles