Advertisment
छत्तीसगढ़बलरामपुर

जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर छात्र-छात्राएं:सालों से की जा रही पुल की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के वजह से छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं। बारिश से आम जन जीवन प्रभावित होने के साथ स्कूली बच्चों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को उफनती नदी को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ रहा है। मामले में अधिकारी जल्द समस्या के निराकरण की बात कह रहे हैं।

बारिश से बेनगंगा नदी उफान पर

बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में नटवर नगर और घुटराडीह गांव के बीच से होकर बहने वाली बेनगंगा नदी बारिश के वजह से उफान पर है। ऐसे में बच्चे को स्कूल नटवर नगर जाने के लिए इस नदी को पार करना पड़ता है।

स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा मुसीबतों का सामना।
स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा मुसीबतों का सामना।

कई दिनों तक घर में रहना पड़ता है

इसे भी पढ़ें:  सुकमा जिले में पूर्व विधायक के ठिकानों सहित आधा दर्जन स्थानों पर ACB-EOW का छापा, मचा हड़कंप

बारिश के दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यह नदी मुसीबत बनी रहती है। ज्यादा बारिश होने पर बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते और कई दिनों तक उन्हें घर में ही रहना पड़ता है।

लंबे समय से नदी पर पुल की मांग

छात्रों ने बताया कि काफी लंबे समय से नदी पर पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मांग पर किसी ने विचार नहीं किया गया। इसी वजह से हमें जान जोखिम में डालकर नदी को पार करके स्कूल जाना पड़ता है।

बारिश से बेनगंगा नदी उफान पर।
बारिश से बेनगंगा नदी उफान पर।

5 साल से कर रहे नदी पार

नटवर नगर स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी ने बताया कि पिछले 5 साल से इसी रास्ते से नदी को पार करते हैं। जनप्रतिनिधियों से भी पुलिया की मांग की जा चुकी है, लेकिन मांग पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर लौट रहे मंत्री का काफिला हादसे का शिकार

शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

कुसमी एसडीएम का कहना है कि भौगोलिक स्थिति की वजह से कई नदी नालों पर पुलिया नहीं बन पाया है। जिसकी वजह से बारिश के दिनों में बच्चों को नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है। हालांकि, जल्द ही पुलिया निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles