
साहब! मेरी बीवी दिलवा दो, सुहागरात के दूसरे दिन भाग गई थी… पूरा मामला जानकर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी
साहब! मेरी बीवी दिलवा दो. सुहागरात के दूसरे दिन भाग गई थी। मैं उसे लेने के लिए ससुराल भी गया था, लेकिन उसके भाई ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे भगा दिया और मुझे खूब बेइज्जत किया …. ये फरियाद उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मदद की गुहार लगाते हुए की। जिला विधिक सेवा अधिकारियों ने पीड़ित पति की बात को समझते हुए दुल्हन को 29 जुलाई को सुनवाई के लिए बुलाया है। पूरा मामला यूपी के मैनपुरी के करहल के नगला विजई बमटापुर इलाके का है।
यहां रहने गुरमीत कुमार की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 दिसंबर 2023 को नुमाइश पंडाल में दीपांशी निवासी नगला बेटा थाना कुर्रा के साथ हुई थी। तब वो मायके में ही रह रही थी। इसके बाद सामाजिक रूप से 19 फरवरी 2024 को दोनों ने गांव में शादी कर ली। 20 फरवरी को गुरमीत अपनी नई नवेली दुल्हनिया को घर ले आया।
हालांकि सुहागरात के दो दिन बाद 22 फरवरी को दीपांशी मायके चली गई। पहले तो गुरमीत को लगा कि दीपांशी वापस आ जाएगी। जब वो वापस नहीं लौटी तो दूल्हे ने उसे बुलाना चाहा। दुल्हन कहा कि वो अब वापस नहीं आना चाहती। दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर दंग रह गया। वो उसे वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा। पता चला कि दीपांशी तो अब किसी और गांव में रहती है। फिर वो दीपांशी के पास सलारपुर पहुंचा। आरोप है कि दीपांशी ने उसे खूब बेइज्जत किया।
यही नहीं, दीपांशी के भाई ने गुरमीत के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। परेशान होकर गुरमीत वापस घर लौट आया। फिर बाद में उसने कुछ महीनों बाद इसकी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जाकर कर दी। पति की शिकायत पर प्राधिकरण के सचिव द्वारा पत्नी को नोटिस जारी करके 29 जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय कर दी है।



