Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में करंट लगने से महिला की मौत:टहनियां काटने जामुन के पेड़ पर चढ़ी थी, 33KV बिजली तार की चपेट में आई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के सरखो गांव की है। महिला परमेश्वरी बिंझवार (32) 3 महिलाओं के साथ सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टहनियां लेने गई थी।

महिला जामुन के पेड़ में चढ़कर टहनियां काट रही थी। 33 केवी का तार पेड़ से होकर गुजरा हुआ था। टहनियां काटते समय महिला बिजली तार की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा गया

नीचे खड़ी महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाया। नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

पौधों की नार को ऊपर करने टहनियां लेने गई थी

इसे भी पढ़ें:  IPL में सट्टा खिलाने के लिए व्हाट्सएप पर भेजा लिंक

जानकारी अनुसार सोमवर की सुबह परमेश्वरी बिंझवार घर की बाड़ी में लगे सब्जी के पौधों के नार को ऊपर करने के लिए टहनियां लेने गई थी। सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ की टहनियां काटते समय यह हादसा हो गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles