Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

मंदिर में युवक-युवती ने की शादी : दुल्हन ने सुहागरात के दिन ऐसा क्या किया जो दूल्हा हुआ परेशान…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार- शादी के बाद की पहली रात हर किसी इंसान के लिए ख्वाबों वाली रात होती है। लेकिन ऐसा हर व्यक्ति के साथ नहीं हो पाता, इसी तरह से कुछ बलौदाबाजार में हुआ है। यहां पर युवक और युवती के रिश्तेदारों ने 2 लाख लगाकर मंदिर में शादी की और उसके बाद सुहागरात वाले दिन दुल्हन फरार हो गई। हालांकि इस मामले को कोतवाली पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है।

कैसे हुआ था दोनों का संपर्क 

जानकारी के मुताबिक, केशव प्रसाद पटेल नाम के युवक का कॉन्टेक्ट ओडिशा के रहने वाले किसी व्यक्ति से हुआ था। जिसने रिश्तेदारों में शादी के लिए लड़की बताई थी। युवक को वो लड़की पसंद आ गई और मंदिर में शादी करने का फैसला भी परिवार वालों ने ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्रीमती दुलौरिन चौरसिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में प्रवेश किया

सुहागरात वाले दिन भागी कैसे 

21 मई को शादी के बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया और दोनों की पहली रात थी। लेकिन उसे क्या पता था कि, उसकी पत्नी मौका देखकर भाग निकलेगी। युवक की नींद लगते ही नई नवेली दुल्हन ने मौका देखा और कमरे से फरार हो गई।

जिसने लड़की बताई थी…उसे कॉल किया तो क्या हुआ 

जब लड़के ने देखा की उसकी पत्नी भाग गई है तो जिसने लड़की बताई थी उससे संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। अब पुलिस लड़की और परिवार वालों को खोजने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  भगवान बनकर पहुंचे डॉक्टर : सड़क हादसे में घायल युवक को दी नई जिंदगी, पत्नी की मौके पर मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles