Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीसुकमा

छत्तीसगढ़ में जवानों ने हार्डकोर नक्सली को मार गिराया:सुकमा में सुबह-सुबह हुई मुठभेड़; शव समेत हथियार बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा जिले में शनिवार सुबह DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक हार्डकोर इनामी नक्सली मारा गया है। मौके से जवानों ने नक्सली के शव के साथ हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद किया है। मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना इलाके के बंजारापारा के जंगल-नाला के बीच हुई।

मारे गए नक्सली की पहचान दुधी हुंगा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा था। इस पर कुल एक लाख दस हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक दुधी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कुल 16 संगीन मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  रील्स देखने में मशगूल था दुकानदार, चोर ने गल्ले से उड़ा लिया पर्स, कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें Video …

पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई- तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG जवानों को शुक्रवार रात ही मौके के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ स्थल और आस-पास एरिया की सर्चिंग जारी थी, तभी तड़के DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना एर्राबोर को कोंटा एरिया कमेटी के इंचार्ज/सचिव वेट्टी मंगडू, एरिया कमांड इन चीप हितेश, मिलिशिया कमांड इन चीप सोड़ी गजेन्द्र, सोड़ी मंजुला, दुर्रो कोसी, दुधी हूंगा समेत 15-20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  सराफा व्यापारी की हत्या का खुलासा : ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर जघन्य अपराध को दिया अंजाम

घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने की फायरिंग

सूचना मिलने के बाद DRG के जवान अभियान के लिए शुक्रवार रात को ही रवाना हो गए। शनिवार सुबह लगभग साढ़े बजे बंजारापारा के जंगल और नाला के बीच हथियारों से लैस नक्सली पहले से घात लगाए हुए थे। जैसे ही जवान उनके दायरे में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

लगभग 20-25 मिनट तक फायरिंग

दोनों ओर से लगभग 20-25 मिनट तक फायरिंग चली। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 1 नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही एक भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा जिला अस्पताल से कैदी फरार: हत्या के मामले में सजा काट रहा था, इलाज के लिए कराया गया था भर्ती

आत्मसमर्पित माओवादियों के जरिए मारे गए नक्सली की पहचान दुधी हुंगा (35 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक स्कूलपारा अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली का रहने वाला था और लंबे समय से संगठन से जुड़कर नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles