Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़सुसाइड

बीमारी से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या:​​​​​​​कोरबा में घर में फांसी पर लटकती मिली महिला की लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में एक महिला अपने ही घर में फांसी पर लटकती हुई मिली। परिजनों की माने तो महिला बीमारी से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है या महिला की हत्या हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 15 मई की शाम महिला कमलाबाई पटेल का शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों की कहना है कि घर पर पति-पत्नी थे। बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। पति किसी काम से घर के बाड़ी में था, जब घर के अंदर आया तो देखा कि बरामदे के म्यार में उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  बिजली कर्मचारियों से मारपीट: 17 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का आरोप

5 सालों से बीमारी से थी परेशान

परिजनों का कहना है कि महिला 5 सालों से बीमारी से परेशान थ। उसका इलाज अलग-अलग जगह पर चल रहा था। जब से वह बीमार थी हमेशा परेशान रहा करती थी। गुमसुम और चुपचाप रहती थी और जरा-जरा सी बात पर गुस्सा हो जाया करती थी। अभी भी उसका इलाज चल रहा था। महिला ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया उन्हें भी नहीं पता।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच करवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार को पीएम रिपोर्ट आने के कुछ कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल : न भवन और न मेन्यू चार्ट, बच्चों को कुपोषित होने से कौन बचाएगा ?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles