Advertisment
छत्तीसगढ़बीजेपीसक्ती

रतिराम सिदार के नेतृत्व मे हुआ सर्व आदिवासी समाज सम्मेलन, राजा धर्मेंन्द्र सिंह हुए शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रतिराम सिदार के नेतृत्व मे आज ग्राम – पनारी मे आदिवासी समाज का बैठक रखा गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे सक्ती के राजा धर्मेंद्र सिंह शामिल हुए अनेक विषयो की चर्चाये हुई, जिसमे आदिवासी समाज के विकास के सम्बन्ध मे बात हुई, सक्ती राजा धर्मेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री विष्णु देव साय जी है, जो हमारे आदिवासी समाज से है। हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ मे हमारे आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाया है जो हमारे लिए गौरव की बात है। इससे हमारे आदिवासी भाई बहनो माताओ का विकास होगा। इस बार हमारे नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जांजगीर चाम्पा लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को जिताना होगा। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रतिराम सिदार ने बताया की हमारे आदिवासी भाई बहनो के विकास के लिए हमें हमारे राजा साहब का साथ देना होगा। हम सभी भाई बहनो समझ के लोगो को एकजुट हो कर अपने समाज के विकास के लिए भाजपा सरकार को वोट देना होगा। सभी को 7 तारीख को कमल के छाप मे बटन दबा कर फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। सभी आदिवासी समाज के लोगो ने एक जुट हो कर कहा की अब की बार फिर हम मोदी सरकार बनाएंगे फिर इस बार 400 के पार लाएंगे। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रतिराम सिदार, सीताराम सिदार, कीर्तन सिंह सिदार (सरपंच सपनाईपाली ) फूल सिंह राठिया, मानाराम राठिया, चैन सिंह राठिया, जवाहरलाल राठिया, महेंद्र सिंह राठिया, समारू राम राठिया, श्याम लाल राठिया, मोहन सिंह राठिया, रामेश्वर सिदार, कीर्तन सिंह सिदार, राम सिंह सिदार, पंचू राम सिदार, चमार सिंह, सम्मे सिंह, पीला राम सिदार अमारिका कवर, बाधवार सिंह इतवार सिंह।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले में बच्ची सहित 4 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles