Advertisment
Accidentराज्य एवं शहर

चलती ट्रेन में चढ़ने वक्त फिसला पैर, पायदान और प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री की मौत

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

इटारसी (नर्मदापुरम)। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ट्रेन के पायदान और प्लेटफार्म के बीच में एक यात्री फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से रेलवे स्टेशन में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे। रेलवे कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पायदान काटकर यात्री के शव निकाला गया।

घटना इटारसी रेलवे स्टेशन की है, जहां स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के कोच की पायदान में यात्री बुरी तरह से फंस गया। बताया जा रहा है कि यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जनरल कोच में ज्यादा भीड़ होने से यात्री का चढ़ते हुए पैर पायदान में फिसला गया। इधर घटना की सूचना पाकर रेलवे अधिकारी मौके पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  खड़े ट्रक से बाइक के टकराने का VIDEO..युवक की मौत

वहीं कर्मचारियों द्वारा उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच यात्री ने दम तोड़ दिया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पायदान काटकर यात्री के शव को निकाला गया। इस घटना के दौरान ट्रेन एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। फिलहाल यात्री की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles