Advertisment
छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता विकास तिवारी को नोटिस: पार्टी ने प्रवक्ता पद से हटाया, नार्को टेस्ट की मांग को लेकर माँगा जवाब

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने झीरम कांड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और कवासी लखमा का नाकों टेस्ट कराने के लिए झीरम वृहद जांच आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखे जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश विकास तिवारी को पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री ने जारी विकास तिवारी को पत्र में कहा है कि, झीरम जांच के लिये गठित न्यायिक जांच आयोग को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नार्को टेस्ट के लिए लिखा है और जांच के लिये कहा है।

इसे भी पढ़ें:  top news daily updates media house Chhattisgarh mpcg #mediahouse #viral #2024

उन्होंने कहा है कि, यह घटना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुई और इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही है और पीड़ित परिवार सहित प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। वरिष्ठ प्रवक्ता होने के नाते आपकी बात पार्टी लाइन में होना चाहिए, किन्तु आपके द्वारा हमारे दोनों वरिष्ठ नेताओं का नाम जोड़कर मीडिया में प्रचारित करना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार विकास को वरिष्ठ प्रवक्ता के पद से पदमुक्त करते हुए यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 3 दिन के भीतर अपना लिखित जवाब प्रदेश कांग्रेस को प्रेषित करें।

इसे भी पढ़ें:  छत्‍तीसगढ़ में फर्जी AADHAR से बने Ration Card, पुरुष के आधार में महिला का राशनकार्ड, सामने आई चौंकाने वाली बात

पार्टी ने गंभीरता से लिया
उल्लेखनीय है कि, विकास तिवारी ने पिछले दिनों में झीरम कांड को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जांजगीर-चांपा में दिए गए भाषण को आधार बनाते हुए उन्होंने कांग्रेस नेताओं का भी नाकों टेस्ट कराने को लेकर पत्र लिखा, मामले को उन्होंने सोशल मीडिया में प्रचारित भी किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे गंभीरता से लिया और पूरे मामले में प्रदेश प्रवक्ता पर कार्रवाई की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles