Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

फरार वारंटियों की सुरक्षा में लापरवाही—अकलतरा थाना के 3 आरक्षक निलंबित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। जिले में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान पकड़े गए फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने पर अकलतरा थाना के तीन आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विशेष सर्च अभियान में मुश्किल से पकड़े गए थे फरार वारंटी

शनिवार की रात्रि को पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया था। अकलतरा थाना क्षेत्र में भी इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  हरियाणा से बिहार जा रही 426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

न्यायालय पेशी से पहले लापरवाही, वारंटियों ने दिया चकमा

पकड़े गए वारंटियों को अगले दिन माननीय न्यायालय में पेश किया जाना था। इसकी सुरक्षा ड्यूटी आरक्षक राजेंद्र कहरा, आरक्षक उमेश यादव और आरक्षक कमल बहादुर क्षत्रिय को सौंपी गई थी।
लेकिन सुरक्षा में लापरवाही बरतने के कारण तीनों वारंटियों ने पुलिस को चकमा देकर भागने में सफलता पा ली।

तीन आरक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही साबित होने पर

  • आरक्षक राजेंद्र कहरा (थाना अकलतरा)

  • आरक्षक उमेश यादव (थाना अकलतरा)

  • आरक्षक कमल बहादुर क्षत्रिय (थाना अकलतरा)

इसे भी पढ़ें:  कुरकुरे खाने को लेकर बड़े ने छोटे भाई को मारा, फिर परिजनों की डांट के डर से नाबालिग ने लगा ली फांसी

को वारंटी सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र संबद्ध किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles