Advertisment
छत्तीसगढ़

थाना से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, CCTV में वारदात कैद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर थाना से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पोहा मिल व्यापारी बैंक से पैसा निकालकर ले जा रहा था। इसी दौरान अंडरब्रिज के पास असामाजिक तत्वों ने पीछे रखे बैग में हाथ डालकर नगदी से भरा थैला पार कर दिया।

घटना शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई है, जिससे आम नागरिकों में दहशत और आक्रोश है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल, भाटापारा शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जवानों ने ध्वस्त किया नक्सल स्मारक : मांद में घुसकर की कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा माओवादियों का मनोबल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles