Advertisment
Uncategorized

25 NHM अधिकारी और कर्मचारी बर्खास्त , सरकार ने जारी किया आदेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर।  इस वक्त हड़ताली NHM कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है सरकार ने आंदोलनरत 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिया हैं। साथ ही, शेष प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बता दे कि स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही थी। हड़ताल के दौरान विभिन्न स्तरों से बार-बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के लिए कहा गया। इसके बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

इसे भी पढ़ें:  कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला: भारतीय दूतावास के शिविर में खलल, भारत ने जताई चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

सचिव, स्वास्थ्य विभाग अमित कटारिया ने 29 अगस्त को एक आदेश जारी कर सभी को काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन न करने की स्थिति में उन्हें सेवा से पृथक किए जाने का उल्लेख भी आदेश में निहित था। इसके बाद भी काम पर वापस नहीं लौटना आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।

शासन का स्पष्ट मत है कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। लोकहित को दरकिनार कर की गई यह हड़ताल नियम विरुद्ध आचरण की श्रेणी में आती है और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाली रही है।

इसे भी पढ़ें:  उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले लिया बड़ा फैसला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles