Advertisment
छत्तीसगढ़

फर्जी चेक से निकाल लिए 70 लाख, बिलासपुर पुलिस ने 2 बैंक कर्मियों समेत 4 को किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर: दूसरे के खाते से फर्जी चेक जारी कर कर 70 लाख की निकासी किए जाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है. धोखाधड़ी के केस में सरकंडा पुलिस ने 2 बैंक कर्मियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया. सरकंडा पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी चेक के माध्यम से 70 लाख रुपए खाते से निकाल लिए. फिलहाल सरकंडा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच पड़ताल कर रही है.

फर्जी चेक के जरिए 70 लाख की निकासी: घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है जहां एचडीएफसी सरकंडा शाखा के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने 19 मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि एडवर्ड थॉमस में 70 लाख रुपए का चेक आहरण के लिए प्रस्तुत किया और उस रकम को चेक के माध्यम से आहरित किया. लेकिन जिस कंपनी के नाम का यह चेक है उसने यह चेक जारी ही नहीं किया था. मामले में सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने गीतांजलि नगर फेज 2 में रहने वाले एडवर्ड थॉमस से पूछताछ की. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महंतपारा शिवरीनारायण के रहने वाले रितेश केसरवानी के द्वारा चेक लाकर उसे दिया गया. जिसके बाद चेक के जरिए अलग अलग खातों से रकम निकाली गई.

इसे भी पढ़ें:  सरसों तेल से लदी ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूद कर बचाई जान

एचडीएफसी सरकंडा शाखा: रितेश केसरवानी के पकड़े जाने पर रितेश ने बताया कि बैंक कर्मचारी सोनम खूटे और सरकंडा के रहने वाले आरती यादव के साथ मिलकर फर्जी चेक के जरिए रकम आहरण किया है. पुलिस ने आरोपी एडवर्ड थॉमस, रितेश केसरवानी, सोनम खुटे और आरती यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, न्यायालय के आदेश पर इन सभी को जेल भेज दिया गया.

सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया की शिकायत पर रितेश केशरवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसके बाद ये पता चला कि बैंक की कर्मचारी सोनल खुंटे और आरती यादव के साथ मिलकर उक्त चेक को एडवर्ड थॉमस के माध्यम से बैंक में जमा कराया गया. जिसके बाद खातों से पैसे निकाले गए. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमांडर समेत 6 माओवादी ढेर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles