Advertisment
छत्तीसगढ़

मामूली बात पर हुआ झगड़ा, तीन युवकों की चाकू गोदकर बेहरमी से हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। राजधानी रायपुर से खाना खाने के लिए धमतरी के ढाबा पहुंचे रायपुर के तीन युवकों की धमतरी मथुराडीह मोड़ के पास 8 से 10 युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्यारों में कुछ नाबालिग भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामूली बात पर हुआ विवाद

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की रात खाना खाने के लिए रायपुर से पांच युवक कार से धमतरी पहुंचे। यहां आकर नगरी सिहावा रोड के पास अन्नुपूर्णा ढाबा में युवकों ने खाना खाया। देर रात 11 बजे खाना खाने के बाद युवक कार से वापस रायपुर जाने निकल रहे थे, तभी मामूली बात को लेकर मथुराडीह व कोर्रा के कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : 98 हजार की उठाईगिरी का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

देखते ही देखते स्थानीय युवक आक्रोश में आ गए और जेब में रखे चाकू से रायपुर के तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक जान बचाकर खेतों की ओर भागे, तब कहीं जाकर दो युवकों की जान बची। इस घटना की खबर राहगीर और ग्रामीणों की माध्यम से अर्जुनी पुलिस को मिली।

मामले में अब तक 8 युवक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौके पर से ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद घटना को अंजाम देकर छिपे अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में धमतरी पुलिस ने अब तक आठ युवकों को गिरफ्तार कर चुका है। आरोपितों के पास से पुलिस ने चाकू व अन्य हथियार जब्त कर कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के नाले में मछलियां पकड़ते समय बच्चों को मिले कारतूस, SLR, AK-47 और 3 नाट 3 राइफल की 70 गोलियां जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles