दिल्ली में विपक्षी दलों ने कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 से अधिक विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड फांदकर सुर्ख़ियां बटोरीं।दिल्ली पुलिस ने राहुल-प्रियंका, संजय राउत समेत इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया। यह नेता SIR के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे थे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार डरी हुई है। इसलिए वह पुलिस को आगे करती है।राहुल बोले-प्योर वोटर लिस्ट चाहिए
राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी का सच अब सबके सामने आ गया है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के मूल सिद्धांत की लड़ाई है। हमें प्योर वोटर लिस्ट चाहिए।