Advertisment
छत्तीसगढ़

‘आकाशीय बिजली’ का कहर; खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल है, यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में निदाई – चलाई करने गए पति पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें उप स्वास्थ केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में आज आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उप स्वास्थ केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान राधेश्याम दीवान (38 वर्ष) और उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (36 वर्ष) के रूप में हुई है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचननमा कर शव को पीएम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल निकालने के दौरान दुकान में लगी आग : महिला की मौत, ग्राहक का उपचार जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles