Advertisment
देश

वक्फ बिल के खिलाफ रांची-कोलकाता समेत कई शहरों में सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग, अहमदाबाद में 50 लोग पुलिस हिरासत में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

क्फ संशोधन बिल 2024 संसद से पास हो गया है। बुधवार को लोकसभा औऱ गुरुवार को पूर्ण बहुमत के साथ राज्यसभा से बिल पास हो गया। इधर वक्फ बिल के पास होने विरोध में देश के कई शहरों में आज प्रदर्शन हो रहे हैं। जुमे के नमाज के बाद रांची-कोलकाता और अहमदाबाद समेत कई शहरों में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की। वहीं अहमदाबाद में पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन का व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। काफी संख्या में मुस्लिम समाज के पुरुष और महिलाएं सड़कों पर उतरकर बिल का विरोध कर रहे हैं। लोग वक्फ बिल वापस करो के नारे लगाते दिखे।

रांची में प्रदर्शन
वहीं, दूसरी ओर, रांची में भी अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम) ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित वक्फ बिल में संशोधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद एकरा मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर अपनी मांगें रखीं और इस संशोधन का विरोध जताया. प्रदर्शनकारी बिल में बदलाव को अपने अधिकारों पर हमला मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  संपत्ति खरीदने के लिए पैन-आधार अनिवार्य, OTP से होगा सत्यापन, बेमानी संपत्ति पर लगाम लगाने मोदी सरकार का फैसला

बिहार में विरोध प्रदर्शन
उधर, बिहार के जमुई के रजा नगर गौसिया मस्जिद में भी जुम्मे की नवाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे। लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री व  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा चुनाव सबक सिखाने की बात भी कही।

यूपी में हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

यूपी के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जुमे की नमाज को लेकर राजधानी लखनऊ, संभल, बहराइच, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और नोएडा समेत राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। संभल में खासकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।

इसे भी पढ़ें:  जया किशाेरी करने लगी हैं मॉडलिंग! तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। पुलिस ​अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles