Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बिलासपुर में हिंदू नववर्ष की धूम…भगवामय हुआ शहर, नंदी पर सवार होकर निकले शिव-पार्वती, जय श्रीराम के लगे जयकारे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में नवरात्र पर्व के पहले दिन रविवार को देवी मां की भक्ति के साथ ही हिंदू नववर्ष की धूम मची रही। पूरा शहर राममय भगवा रंग में छा गया। पुलिस ग्राउंड से निकली शोभायात्रा में भगवाधारी महिलाएं रामधुन पर थिरकती रहीं। वहीं, युवक जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।

आकर्षक झांकियों के साथ शिव-पार्वती नंदी पर सवार होकर निकले तो भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा और भगवान गणेश शिव भक्ति में थिरकते नजर आए।

हिंदू नववर्ष पर शहर के हर गली, चौक चौराहों पर केसरिया झंडे, तोरण से माहौल भक्तिमय हो गया। आकर्षक झांकियों में भगवान श्रीराम आगे-आगे चलते रहे। वहीं उनके भक्त हनुमान भी इस नजारे को देखकर श्रीराम की भक्ति में झूमते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  धान चोरी का आरोप लगाकर बेदम पीटा, युवक की गई जान

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शहरवासी उमंग और उत्साह में सराबोर दिखे। शोभायात्रा में सजी 30 झांकियां अद्भुत दृश्य पेश कर रही थीं- विशाल श्रीराम प्रतिमा, जीवंत झांकियां, कर्मा-पंथी नृत्य दल और चलित भजन मंडलियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्य मार्गों पर सिर उठाने तक की जगह नहीं थी, छतों से फूलों की वर्षा हो रही थी और पूरा शहर राममय हो उठा।

पुलिस ग्राउंड में शाम 4.30 बजे जब शोभायात्रा शुरू हुई, तब वहां शहर के हर मोहल्ले से पदाधिकारी-कार्यकर्ता डीजे और भजन-कीर्तन मंडली के साथ ढोल-तासे लेकर पहुंचे थे। पुलिस ग्राउंड में भी चारों तरफ भगवाधारी और ध्वज नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  इंद्रावती नदी में डूबा पूरा परिवार: तीन पीढ़ियां खत्म, पिता आज भी बेखबर... साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त हादसा

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ ही रामभक्त हनुमान भी नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर उत्सव मनाते नजर आ रहा है। पुलिस ग्राउंड से शोभायात्रा सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर निकली। तब शहर के हर चौक-चौराहे भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गए।

लोगों ने छत से बरसाए फूल

इस दौरान पूरा शहर आस्था के रंग में डूब गया। सत्यम चौक पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल गुंजायमान कर दिया। अग्रसेन चौक पर और फिर सीएमडी चौक तक भीड़ भी बढ़ती चली गई। भजन मंडलियों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा के बुका डैम में डूबने से युवक की मौत:24 घंटे बाद मिला शव

नंदी पर शिव-पार्वती, भव्य दिखे श्रीराम

शोभायात्रा में आस्था और वीरता का ऐसा संगम दिखा, जो हर किसी के मन में भक्ति और गौरव का भाव जगा गया। यात्रा की शान बनी भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा, जिसे देखकर श्रद्धालुओं का जोश चरम पर था।

भगवा ध्वजों की लहराती कतारों के बीच जब यात्रा में श्रीराम की भव्य प्रतिमा नजर आई, तो जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या स्वयं इस शोभायात्रा का हिस्सा बन गई हो।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles