Advertisment
Accident

होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गई 6 युवतियों की डूबकर मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मधुबनी : बिहार के मधुबनी और बेगूसराय में डूबने से चार युवतियों और दो नाबालिग समेत 6 की मौत हो गई। जबकि तीन को जिंदा बचा लिया गया। मधुबनी में शुक्रवार को होली खेलने के बाद चार लड़कियां तालाब में नहाने गई थीं। तभी एक लड़की गहरे पानी में जाने लगी। जब उसकी बहन उसे बचाने गई, तो वो भी डूब गई। इन दोनों को बचाने के लिए दो अन्य युवतियां भी पानी में उतरीं। उनकी भी गहरे पानी में जाने से जान चली गई।

जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना अरेर थाना क्षेत्र के दहिला गांव की है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, हालात देखकर कांप गए पुलिसवाले

वहीं, बेगूसराय में शुक्रवार को गंगा में 5 नाबालिग डूब गए। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि 3 को बचा लिया गया। तीनों बेहोशी की हालत में हैं। बताया जा रहा कि 5 नाबालिग फुलमलिक गांव के सामने गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सभी पानी की गहराई में चले गए। बच्चों को डूबता देखकर स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन को ही बचा पाए। नाबालिगों का घर घटनास्थल से 1 किमी की दूरी पर है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में खरहट फुलमलिक गंगा घाट की है।

मृतक युवतियों की पहचान दहिला गांव की रहने वाली दो सगी बहनें काजल कुमारी(18) और चंदा देवी(20), पड़ोसी अनु कुमारी(19) और लाखन कुमारी(18) के रूप में हुई है। सभी दोस्त थी और घर पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गई थी। एक साथ चार युवतियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

इसे भी पढ़ें:  तीन ट्रक धड़ा धड़ आपस में भिड़े, 10 किलोमीटर लगा लंबा जाम, रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे ब्लॉक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles