Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 19 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को नहीं होगा चुनाव, जानें क्या है वजह ?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए प्रक्रिया चल रही है. राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय हैं. इनमें से 19 निकाय ऐसी हैं जहां 11 फरवरी 2025 को चुनाव नहीं हो रहे हैं. बल्कि यहां अगले साल यानि 2026 को चुनाव होगा. इनमें से 04 नगर निगम,  05 नगरपालिका परिषद और 10 नगर पंचायत हैं.

इन निगमों में अभी चुनाव नहीं

नगरपालिक निगम बीरगांव, नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा और नगरपालिक निगम रिसाली शामिल है. इसी प्रकार 05 नगरपालिका परिषद में नगरपालिका परिषद सारंगढ़, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर, नगरपालिका परिषद शिवपुरचरचा, नगरपालिका परिषद जामुल और नगरपालिका परिषद खैरागढ़ शामिल हैं. इसी प्रकार 10 नगर पंचायत में नगर पंचायत बम्हीनीडीह, नगर पंचायत प्रेमनगर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर, नगर पंचायत पलारी, नगर पंचायत मारो, नगर पंचायत घुमका, नगर पंचायत कोंटा, नगर पंचायत नरहरपुर, नगर पंचायत भैरमगढ़ और नगर पंचायत भोपालपट्टनम शामिल है, जहां 2026 में चुनाव कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सरपंच को जिंदा जलाया, महिलाएं सहित 40 लोग गिरफ्तार

इसलिए इस साल नहीं होगा चुनाव

ये नगरीय निकाय बाद में अस्तित्व में आए थे. इनके गठन का साल अलग होने के और अन्य कारणों से चुनाव भी अलग हो रहे हैं. इन निकायों के 5 सालों का कार्यकाल 2026 को पूरा होगा. ऐसे में इन निकायों में चुनाव भी 2026 को ही होंगे. छत्तीसगढ़ गठन के समय 1 नवंबर 2000 को 49 नगर पंचायतें, 20 नगरपालिका परिषद और 6 नगर निगम अस्तित्व में थे. इसके बाद संख्या बढ़ती रही.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles