Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों के विरोध; पादरी सहित तीन गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर के मोवा स्थित मितान विहार कालोनी में मतांतरण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, मितान विहार के एक मकान में लंबे समय से प्रार्थना और क्लास की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना हिंदू संगठन बजरंग दल को मिली थी।

इस सूचना के बाद आज सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकान के बाहर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस, सिटी एएसपी, सीएसपी और साथ थाना प्रभारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

naidunia_image

पुलिस ने मकान के भीतर मौजूद सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर आरोपितों पर अपराध दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 5 पुरुषों के अलावा कई महिलाएं, युवती और एक नाबालिग भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  दिसंबर महीने की पहली तारीख को लगा महंगाई का झटका : LPG सिलेंडर 18.50 रुपये महंगा

पंडरी थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय समाज में हलचल मचा दी है और सभी की नजरें अब इस मामले के आगे के घटनाक्रम पर हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles