Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्षों का ऐलान:दुर्ग में पुरुषोत्तम देवांगन, कांकेर में महेश जैन, लगभग सभी जगह बदले चेहरे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपने जिला अध्यक्षों का ऐलान रविवार को कर दिया। भाजपा ने कांकेर में महेश जैन, रायगढ़ में अरुणधर दीवान, दुर्ग में पुरुषोत्तम देवांगन को जिलाध्यक्ष बनाया है। रायपुर समेत अन्य जिलों की भी घोषणा रविवार और सोमवार को कर दी जाएगी।

दुर्ग में जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की। जिला भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। फूल माला के साथ कार्यकर्ताओं ने नए नेता का भव्य स्वागत किया। पुरुषोत्तम देवांगन को जमीनी कार्यकता माना जाता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अहम रोल भी रहा। नाम घोषणा की बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  आत्मानंद स्कूल के बच्चों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं होगी शिक्षकों की कमी

सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने उनके नाम की घोषणा की। मुरली सोनी इससे पहले जिला महामंत्री थे।

बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

जिला अध्यक्षाें का फाइनल एलान 6 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कार्रवाई शुरू होगी। इस वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बनाए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। जिसमें धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल सहित अन्य नाम शामिल हैं। इस बार भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है।

इसे भी पढ़ें:  जिले में डबल मर्डर के बाद मची सनसनी, दो संदिग्धों को लिया गया हिरासत में, पूछताछ जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles