Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में खंभे से टकराई बाइक:बुजुर्ग की मौत, एक की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के अर्जुनी गांव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

बाइक सवार सावन दास (60) के सिर पर गंभीर चोट आई, जिस वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुनीराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुनीराम और सावन दास रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं। रविवार की सुबह 8 बजे दोनों एक बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक पुनीराम चला रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी घुसपैठिए घुसे...सर्व आदिवासी समाज ने बंद कराया बस्तर:कहा- शहर, कस्बों और गांवों में बाहरी घुसे, दुकानें बंद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles