
Uncategorized
कुदरी बैराज में पर्यटक लेने लगे वोटिंग का मजा लेने जिले के पर्यटक सहित दूर दराज से पहुंच रहे लोग
जांजगीर-चांपा : हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट पर इस बार पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की एक नई पहल देखने को मिली, जहां न सिर्फ लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे है बल्कि वोटिंग का भी लुफ्त उठा रहे है। जहां एक ओर पर्यटकों को आनंद का अनुभव हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर गांव के ही युवाओं को इससे रोजगार मिलने लगा है।
यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जिले में इस तरह की सुविधा पहली बार देखने को मिल रही है जहां पर तमाम सुविधाओं के साथ वोटिंग कराई जा रही है। इससे पर्यटकों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां आने वालो को यह एक रोचक अनुभव के रूप में लग रहा है। अब तक बीस दिनों में 700 से अधिक लोगो ने बोटिंग का लुप्त उठाया है इससे ग्रामीण युवाओं जो कार्य का संचालन कर रहें है उन्हें लगभग 75 हजार रूपए की आमदनी अबतक हो चुकी है।



