Advertisment
बालोद

शादी समारोह में खाना खाकर बिगड़ी लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 110 लोग अस्पताल में भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी में एक शादी समारोह में भोजन करना मेहमानों को भारी पड़ गया। शादी समारोह में खाना खाने के बाद मेहमान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। गांव के 110 से अधिक लोग उल्टी और दस्त की समस्या से पीड़ित हो गए और वे सभी अपना अस्‍पताल में इलाज करा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थिति को देखते हुए गांव के पंचायत भवन और सामुदायिक भवन में अस्थाई मेडिकल कैंप लगाया है, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ गंभीर मरीजों को गुंडरदेही सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एक ही फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश : चुन्नी का फंदा बनाकर एक साथ लटके, नहीं हो सकी पहचान

खाना खाने के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को गांव में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया था। इसी के बाद से लोगों में उल्टी और दस्त की शिकायतें शुरू हो गईं। मामले की जांच में जुटे सीएमएचओ का कहना है कि सभी बीमार ग्रामीणों की स्थिति अब बेहतर है और सभी का इलाज किया जा रहा है।

शादी समारोह में परोसे गए खाने के सैंपल की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर पूरे गांव में जागरूकता फैलाने और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए टीम को सक्रिय कर दिया है। फिलहाल, शादी समारोह में परोसे गए खाने के सैंपल की जांच की जा रही है ताकि फूड प्वाइजनिंग की असल वजह का पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING घाटी में खौफनाक हादसाः कार के ऊपर सीमेंट पोल से भरा ट्रक पलटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles